Test Publish Content

close
Classroom Learning तनाव मुक्त परीक्षा की तैयारी
By Sunita Srivastava
Write for Us

परीक्षा के समय तनाव का होना एक कटु सत्य है जिससे अधिकांश परीक्षार्थी रूबरू होते है | कभी कभी तनाव परीक्षार्थी को अवसाद तक में पंहुचा देता है जिससे वे परीक्षा में अपना श्रेष्ठतम नहीं दे पाते हैं |


कैसे करे तैयारी ,कैसे करे श्रेष्ठतम प्रदर्शन ,क्या हैं वे मूलमंत्र ,आइये कुछ ऐसे सूत्रों का करे आत्मसात :


  •  नियमित पढ़ाई की ठोस कार्य योजना बनाये ,जिसमें उपलब्ध समय ,कार्य का स्पष्ट लेखा जोखा ,बड़े लक्ष्यों को छोटे-छोटे टुकड़ो में बाटकर पूरा करने की अनुशासित योजना वा स्वमूल्यांकन |
  • नोट्स समय पर बनाते रहे | अचानक कई विषयों की तैयारी सामने आते ही हाथ पेअर फूलने लग जाते हैं | नोट्स होने पर दोहराने का काम सरल हो जाता है और आप तनाव मुक्त |
  • नोट्स के साथ नियमित पुनरावृति महत्वपूर्ण है जिससे विषय याद रहता है अन्यथा विषय विस्मृति के गर्त में चला जाता है | शोध बताते हैं कि चौबीस घण्टे में  सरसठ (67 घण्टे ) फ़ीसदी विषय भूल जाते हैं |
  • विषयों की अदला-बदली करने से पढ़ने में रूचि बानी रहती है और काम समय में अधिक पढ़ाई होती है |
  • वातावरण अनुकूल हो , एकांत कमरा या एकांत कोना हो तथा व्यवस्थित मेज ,पुस्तके एवं कापियाँ तनाव को काम करती हैं |
  • उचित आहार ,विश्राम व निद्रा का अपना अलग महत्त्व है | बीच -बीच में टहलने का तरीका आपके तन वा मन को एक नयी ऊर्जा से भर देता है |
  • परीक्षा के दौरान बाहरी व्यवधानों से बचे | स्मार्ट फोन ,सोशल मीडिया, यार दोस्तों व गप्पे बाजी से बचे | गलत संगत से अकेला भला कि उक्ति अपनाये अर्थात बहिर्मुखी कार्यो से बचे |
  • प्रकृति का सानिध्य भी तनाव कम करने का साधन है | घर का आँगन ,छत या बालकनी के गमलों की हरियाली को पास में रखना एक प्रशांतक प्रयोग सिद्ध होता है |
  • तैयारी के बीच परीक्षा को हौवा न होने दे बल्कि बीच-बीच में अपने मनपसन्दीदा कार्य करते रहे |

 
अभिभावकों से अनुरोध है की वे अपने बच्चो से सर्वाधि नंबर लेन का या परिणाम लेन का दबाव न बनाये | अपनी अधूरी महत्वाकांक्षाओं को बच्चों के कोमल कंधो पर न थोपे बल्कि एक अच्छे शुभचिंतक की भाँति उनसे श्रेष्ठतम प्रदर्शन में सहायक बने |


अगर आपके कामयाब होने का संकल्प काफी मजबूत है |
तो असफलता आपको कभी भी डरा नहीं सकती |

About the author

Sunita Srivastava is a Science Teacher of the Junior Section in the Basic Education Department. She is currently posted in K.P.M.V Oel, Behjam, Lakhimpur-Kheri. Any views expressed are personal.